आखिर क्यों पुरुषों को ज्यादा पसंद आती हैं शादीशुदा महिलाएं और भाभी? सामने आ गया इसका कारण
अब उम्र की बात हो ही रही है तो एक कॉमन फैक्ट के बारे में बात करते हैं। आखिर क्यों पुरुषों को अपने से ज्यादा उम्र की महिलाएं पसंद आती हैं? ये सिर्फ मैं ही नहीं कह रही हूं बल्कि कई रिसर्च भी इसका दावा करती हैं। यही नहीं अगर हम शुद्ध फैंटेसी की बात करें तो आप मानें या ना मानें पर भाभी, भौजी और भौजाई जैसे कीवर्ड्स के सहारे कई तरह की अडल्ट वेबसाइट्स भी चल रही हैं।
यही नहीं ‘भाभी जी घर पर हैं’ जैसे सीरियल भी चलते हैं जहां पुरुषों को पड़ोस वाली भाभी पर लाइन मारते हुए दिखाया जाता है और इसे ह्यूमर के अंदाज़ में पेश किया जाता है। ये फैंटेसी सिर्फ हिंदुस्तानी पुरुषों की ही नहीं है बल्कि ऐसे कई तरह के सर्वे किए गए हैं और ये पाया गया है कि अधिकतर पुरुषों को इसी तरह फैंटेसी होती है। पर आखिर ऐसा क्यों?
आखिर क्यों पुरुषों को बेहद पसंद आती हैं बड़ी उम्र की स्त्रियां?
कुछ समय पहले एक सर्वे किया गया था जिसमें कई पुरुषों से ये पूछा गया था कि उन्हें आखिर बड़ी उम्र की महिलाएं क्यों पसंद हैं। उनमें से कई का जवाब आया था कि इसका कारण फाइनेंशियल स्टेबिलिटी, रिश्तों की सही अंडरस्टैंडिंग, कॉन्फिडेंस लेवल ,सेक्शुअल सैटिस्फैक्शन आदि बहुत कुछ हो सकता है। कुछ एप्लीकेंट्स ने ये जवाब भी दिया था कि बड़ी उम्र की महिला को डेट करने से उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस काफी बढ़ता है।
Journal of Sex Research में पब्लिश एक अन्य स्टडी भी इसी तरह के खुलासे करती है और मानती है कि सिर्फ पुरुषों को ही नहीं कई महिलाओं को भी अपनी उम्र के विपरीत पार्टनर चुनना अच्छा लगता है। हालांकि, महिलाओं को अपनी उम्र से छोटे लड़के भी काफी पसंद आते हैं।
पुरुषों को बड़ी उम्र की महिलाओं में सबसे आकर्षक क्या लगता है?
- यहां पर सबसे पहले तो शारीरिक संरचना में बदलाव भी सामने आता है। भरे हुए शरीर वाली महिलाओं को सर्वे के हिसाब से कई पुरुष ज्यादा अच्छा मानते हैं जो एक उम्र के बाद ही होता है।
- इसी के साथ, रिश्ते में मैच्योरिटी भी पुरुषों को ज्यादा अच्छी लगती है।
- एक अन्य कारण ये भी है कि उम्र में बड़ी महिलाएं हर छोटी चीज़ में लड़ने की जगह किसी समस्या को ध्यान से समझती हैं।
- ऐसी महिलाएं रिश्ते में बचपना नहीं दिखातीं और अपने पार्टनर के समय और पर्सनल स्पेस की कद्र करती हैं।
- ऐसी महिलाएं पैसों के मामले में भी ज्यादा मजबूत होती हैं और ये बात उन्हें पुरुषों के लिए ज्यादा आकर्षक बनाती है।
- कई मामलों में ये भी कहा जा सकता है कि पुरुषों को बड़ी उम्र की महिलाओं से एक अच्छी अंडरस्टैंडिंग महसूस होती है और साथ ही साथ उन्हें हमेशा ही कुछ नया सीखने को मिलता है।
ये बातें तो रिसर्च में सामने आती ही रहती हैं, लेकिन जिस तरह हम आए दिन अपने घरों में, आस-पड़ोस में लोगों का व्यवहार देखते हैं उसे ये सही माना जा सकता है। आपका इस बारे में क्या ख्याल है ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें.